फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पब्बर नदी में दो किशोरों की डूबने से मौत, सीर खड्ड में बुजुर्ग ने गंवाई जान

Wed, 26 Aug 2026 11:33 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

 शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने उतरे दो 16 वर्षीय स्कूली किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर जिले में सीर खड्ड के तेज बहाव में बहने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। 
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के रोहड़ू में पब्बर नदी में नहाने उतरे दो 16 वर्षीय स्कूली किशोरों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर जिले में सीर खड्ड के तेज बहाव में बहने से 73 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई।  रोहड़ू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बॉयज के दसवीं कक्षा के छात्र शिवेन (16) निवासी करासा और सक्षम (16) निवासी बनोटी मंगलवार को तिमाही परीक्षा देने के बाद पब्बर नदी में नहाने चले गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए। हादसे की सूचना मंगलवार रात को पुलिस और प्रशासन को मिली।

विज्ञापन



बुधवार को गोताखोरों और पुलिस जवानों ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। शिमला से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ, पुलिस और गोताखारों ने शाम करीब चार बजे दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। बिलासपुर में तलवाड़ा पंप हाउस के पास मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे 73 वर्षीय धर्मपाल सीर खड्ड के तेज बहाव में बह गए। बणी निवासी धर्मपाल किसी काम से स्कूटी पर घुमारवीं गए थे। लौटते समय उन्होंने तलवाड़ा पंप हाउस के पास स्कूटी खड़ी की और पैदल घर की ओर जाने लगे। इस बीच, खड्ड के तेज बहाव में बह गए। बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर पानी में धर्मपाल का शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें