फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिउंड पावर हाउस के पास पहाड़ी से गिरीं चट्टानें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज के सिउंड स्थित पावर हाउस के पास पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। इस कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहाड़ी से गिरती चट्टानों की आवाजें सुनकर क्षेत्र में लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकले और बचाव में इधर-उधर भागे। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बुधवार को दोपहर बाद एचपीपीसीएल की सौ मैगावाट की जल विद्युत परियोजना के पावर हाउस के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरना शुरू हो गईं। हालांकि, इससे कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन दोपहर को साफ मौसम में गिरी चट्टानों से क्षेत्र के लोगों में डर पैदा हो गया है। लोगों का कहना है कि पहाड़ी से गिरी इन चट्टानों की जांच होनी चाहिए। कहीं पहाड़ी से और चट्टानों के गिरने का खतरा तो नहीं है। इसको लेकर उचित कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें