फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सिस्सू को छोड़ तांदी-नॉर्थ पोर्टल तक सड़क बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल- स्पीति)। लाहौल घाटी में सीमा सड़क संगठन ने बुधवार को सिस्सू गांव काे छोड़ कर तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक हाईवे-3 को बहाल कर दिया है। सिस्सू गांव के बीच में स्नो कटर से बर्फ हटाना मुश्किल हो गया और अब बीआरओ वीरवार को यहां से बर्फ हटाने का काम करेगा। मौसम खुलने के बाद सीमा सड़क संगठन के 94 आरसीसी ने कारगा से नॉर्थ पोर्टल तक दोनों छोर से बर्फ हटाने का कार्य मंगलवार से शुरू किया था। बुधवार को संगठन के जवानों ने तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सिस्सू गांव के बीच का हिस्सा छोड़कर शेष हाईवे-3 को पूरी तरह से बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

अब डबललेन पर बड़े वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने बताया कि सिस्सू गांव के बीच बर्फ को स्नोकटर से काटने में मुश्किल हो रही है लिहाजा वीरवार को कोई और मशीन भेजकर सिस्सू गांव के बीच बर्फ काटकर सड़क डबल लेन बहाल होगी। तांदी से टनल के नाॅर्थ पोर्टल तक सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू किया था। इसमें पागलनाला से सिस्सू के बीच का सड़क को बहाल करने का कार्य बच गया था।
लाहौल घाटी में मौसम ने साथ दिया तो वीरवार को तांदी से नॉर्थ पोर्टल तक छोटे-बड़े वाहन दौड़ते हुए नजर आएंगे। बर्फ हटाओ अभियान में तिंदी से लेकर अटल के नाॉर्थ पोर्टल तक सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के जेई शुभम सिंह, विनय कुमार और अरुण कुमार भी माइनस तापमान के बीच मशीन और कामगारों के साथ मोर्चा संभाल रहे हैं। बताया जा रहा है अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल के आसपास बर्फीली हवाएं चलने से सड़क में कई जगह फिर से बर्फ के ढेर जम रहे हैं। ऐसे में सीमा सड़क संगठन को बार-बार बर्फ हटानी पड़ रही है। सीमा सड़क संगठन 94 आरसीसी के सिस्सू सेक्शन में तैनात जेई शुभम सिंह ने बताया कि सिस्सू गांव के बीच वाले हिस्से को छाेड़ कर शेष सड़क को डबललेन नॉर्थ पोर्टल तक बहाल कर दिया है। यहां पर स्नोकटर से बर्फ हटाना मुश्किल हो रहा है ऐसे में यहां पर दूसरी मशीन को लगाकर बर्फ को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें