फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में फिर बर्फबारी, केलांग-दारचा मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
लाहौल में बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार दोपहर बाद चौथे दिन भी बर्फबारी का क्रम जारी रहा। हालांकि सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम साफ रहा। वहीं मनाली-लेह मार्ग पर स्थित दारचा पुल के समीप हिमखंड गिरने से केलांग-दारचा मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हिमखंड गिरने से किसी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भारी बर्फबारी और हिमखंड गिरने के खतरे के बीच भी सीमा सड़क संगठन के जवान मनाली-केलांग और तांदी-उदयपुर सड़क मार्ग से बर्फ हटाने में डटे हैं। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को केलांग और दारचा में करीब छह सेंटीमीटर ताजा बर्फ गिरी है। जबकि चंद्रा घाटी में हल्की बर्फबारी जारी है। दारचा पंचायत के पूर्व प्रधान नवांग ने बताया कि बर्फबारी के बीच वीरवार रात को दारचा पुल के समीप एक विशाल हिमखंड गिरा है। इससे केलांग-दारचा मार्ग बंद हो गया है। बीआरओ ने स्तींगरी से अपनी मशीनों को रवाना कर दिया है। वहीं बर्फबारी के कारण शुक्रवार को चौथे दिन भी अटल टनल होकर आम लोगों के लिए आवाजाही बंद रही। जिला प्रशासन ने मौसम खुलने तक लीगों को घरों से दूर न जाने की हिदायत जारी की है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि घाटी में हुई भारी बर्फबारी के बाद हिमखंडों का गिरना लगातार जारी है। ऐसे में सैलानी व आमजन अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें