लाहौल में सलपट पुल के समीप एक टाटा सूमो सड़क से करीब बीस फुट नीचे की तरफ गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात्रि का है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है। ठंड से भी चालक की मौत हो जाने की आशंका जताई जा रही है। सड़क दुर्घटना में सलपट गांव के युवक विपिन 30 साल की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। घटना के बारे में पुलिस व ग्रामीणों को मंगलवार सुबह पता चला। हालांकि वाहन सड़क से महज 20 फीटे नीचे जा गिरा था। सोमवार देर रात सलपट निवासी विपिन 30 साल उदयपुर से सलपट की तरफ जा रहा था। जो सलपट पुल के समीप हादसे का शिकार हो गया। एसएचओ उदयपुर ओमप्रकाश ने बताया कि एक स्थानीय युवक ने मंगलवार सुबह 9 बजे दुघर्टना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक टाटा सूमो चंद्रभागा नदी किनारे पानी में गिरी हुई पाई गई। जबकि चालक की लाश तट पर पड़ी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।