फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-15 में ऋषभ, अंडर-19 में अरुण विजेता

Sun, 26 Mar 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने ढालपुर में जिला स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिले के 114 धावकों ने दमखम दिखाया। खिताब के लिए धावकों ने 3,000 और 5,000 मीटर की दौड़ लगाई। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में करवाई गई। पुरुष और महिला वर्ग की पहली प्रतियोगिता अंडर-15 में करवाई गई।
विज्ञापन

इसमें पुरुष वर्ग में एथलीट ऋषभ ठाकुर प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय, नितिन ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में यूमा देवी ने पहला, साक्षी ने दूसरा और गूंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में अरुण देव प्रथम, नवीन द्वितीय और राजीव ने तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में रीता ने पहला, दिशा ठाकुर ने दूसरा और पलक ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। बता दें कि अंडर-15 की प्रतियोगिता 3,000 मीटर, जबकि अंडर-19 की प्रतियोगिता 5,000 मीटर में करवाई गई।
विज्ञापन

हालांकि लंबी दौड़ प्रतियोगिता खेल मैदान में करवाई जानी थी, लेकिन बारिश के चलते इस मैदान में जगह-जगह पानी भर गया था। इसलिए साथ लगते मेला मैदान में ही धावकों को दौड़ लगानी पड़ी।
इस संबंध में जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि जिला स्तर पर महिला एवं पुरुष वर्ग की 3,000 एवं 5,000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता करवाई है। इसमें जिले के 114 धावकों ने हिस्सा लिया।
इनमें 76 युवक और 38 युवतियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 29 मार्च से हमीरपुर जिले में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें