कुल्लू। बरसात का मौसम शुरू होते ही शहर की बीएसएनएल की कॉलोनी में जलभराव और गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी अंशुल ने बताया कि हर वर्ष बारिश का पानी कॉलोनी में घुस जाता है, जिससे कीचड़ और गंदगी जमा हो जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में पहले भी नगर परिषद कुल्लू को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक समस्या के समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद कुल्लू से समस्या को हल करने की मांग की है। संवाद