फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को किया याद

Thu, 19 Nov 2026 04:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय केलांग में भाजपा जनजातीय मोर्चा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष मंगल मनेपा ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश भाजपा जनजातीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस दौरान भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें