मंडी। जिला जल रक्षक महासंघ की बैठक सर्किट हाउस मंडी में हुई। इसमें इंटक प्रदेशाध्यक्ष महिमन चंद्र बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
जल रक्षक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रूपलाल ने कहा कि बैठक में जल रक्षकों की मांगों पर चर्चा की गई। सरकार से मांग की कि जल रक्षकों के कांटेक्ट पर आने का टाइम पीरियड 12 से घटाकर 8 वर्ष किया जाए। इंटक प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ की मांग जायज है, इसे मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा जाएगा। अप्रैल में महासंघ की मांग को पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि हिमाचल के समस्त जल रक्षक अपना और परिवार का उचित ढंग से पालन-पोषण कर सकें। बैठक में जल रक्षक महासंघ सचिव डोलम चंद, प्रेस सचिव मीना ठाकुर, हमीरपुर से प्रधान राजेश, कमल, प्रीतम, हिमाचली, विधि चंद, मनोज, हरीश, अंजू समेत जल रक्षक मौजूद रहे। संवाद