फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौहकी मेले में रमेश ने खूब नचाए दर्शक

Sun, 02 Nov 2025 09:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्वती घाटी के चौहकी गांव में तीन दिन तक रही माहिणा मेला की धूम
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ आईं माता पार्वती, कुल्लवी नाटी पर भी झूमे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के चौहकी गांव में तीन दिवसीय माहिणा मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मेले के अंतिम दिन शनिवार को चौहकी में सांस्कृतिक संध्या आयोजित हुई।
इसमें कुल्लू के लोक गायक रमेश ठाकुर ने दर्शकों को खूब नचाया। रमेश ठाकुर ने पहाड़ी और फिल्मी गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय निवासी छापे राम नेगी ने कहा कि मेले में पार्वती घाटी सहित अन्य क्षेत्रों से लोगों ने शिरकत की। ग्रामीणों ने चौहकी गांव में पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी डाली। कुल्लवी नाटी का मेले में आए मेहमानों ने भी लुत्फ उठाया। चौंग से मेले में लाव-लश्कर के साथ आईं माता पार्वती की उपस्थिति भी इस बार खास रही। उन्होंने कहा कि चौहकी मेले का समाप्त होने के साथ ही अब घाटी में मेलों का दौर समाप्त हो गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें