कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कुल्लू का जिला प्रमुख रामानंद, विभाग संयोजक अमन ठाकुर तथा जिला संयोजक सारांश को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों को घोषणा राज्य स्तरीय अभ्यास वर्ग के दौरान पांवटा साहिब में की गई। अभ्यास वर्ग में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमार और राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. नागेश ठाकुर उपस्थित रहे।
वहीं, जिला संयोजक सारांश ने नई नियुक्तियां करने पर छात्र परिषद के पदाधिकारियों का आभार जताया है। संवाद