बंजार (कुल्लू)। पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन कोरम पूरा न होने की वजह से नहीं हो पाया।
पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन के लिए 11 जून का दिन फाइनल किया गया था, लेकिन सभागार में मात्र 15 में से नौ पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि कोरम पूर्ण न होने पर चयन प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
एसडीएम ने कहा कि जल्द ही अगली तिथि तय की जाएगी। संवाद