फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनोचिकित्सक ने विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

Fri, 30 May 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगतसुख में विद्यार्थियों को मनोचिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने और नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। विद्यालय में नशा निवारण और किशोरावस्था पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर की समन्वयक अनिता ठाकुर और मनोवैज्ञानिक तोशाबा आचार्य मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने कहा कि देखने को मिलता है कि किशोरावस्था में विद्यार्थी तनावग्रस्त हो जाते हैं। उन्हें पढ़ाई के अलावा किशोरावस्था के बदलाव परेशान करते हैं। इसके लिए शिक्षक उनका उचित मार्गदर्शन करें, ताकि वे तनाव से मुक्त रहें। प्रधानाचार्य लालमन चंदेल ने कहा कि नशा आज की युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले रहा है, जिसका बच्चों के जीवन पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें