फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन दिन की रिमांड पर भेजे देह व्यापार के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार युवक और महिला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि देह व्यापार के अवैध कारोबार में और लोग तो शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार में धकेली एक युवती को रेस्क्यू किया था जबकि होटल में देह व्यापार का कारोबार चलाने पर पुलिस ने होटल के रिसेस्पनिस्ट और पंजाब के कपूरथला की एक महिला को गिरफ्तार किया है। 21 वर्षीय युवक अविनाश, गांव गोआंटी, डाकघर गाड़, तहसील आनी, जिला कुल्लू और 25 वर्षीय पंजाब की महिला अदालत में पेश किया गया। दोनों को पुलिस रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें