फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बड़ाग्रां में देवता वीरनाथ के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा

विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी में देवता गौहरी मदिंर के प्रतिष्ठा में भाग लेते देवता और कार्यवाही करते देवलू।
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के बड़ाग्रां में देवता वीरनाथ के नवनिर्मित मंदिर की वीरवार सुबह देवविधि के साथ प्रतिष्ठा हुई। प्रतिष्ठा में देवताओं का भव्य मिलन हुआ। भुट्टी से देवता थान क्षेत्रपाल, थाच से देवता वीरनाथ भी अपने हारियानाें के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन

बड़ाग्रां के स्थानीय देवता वीरनाथ और अन्य देवताओं की उपस्थिति में प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस दौरान देवताओं के गूरों ने देवखेल भी की। देवखेल के अनूठे नजारे को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर में सुबह से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर देवताओं से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बड़ाग्रां की टिकरी सौह में देव आदेश पर काष्ठकुणी शैली के मंदिर का निर्माण किया गया है। देवलू संजय, चेत राम ने कहा कि प्रतिष्ठा में सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष शीश नवाया। बड़ाग्रां में आने वाले मेहमानों की स्थानीय लोगों ने खूब खातिरदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें