फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भागी लड़की को पुलिस ने किया परिजनों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिल्ली से भागी हुई लड़की को मनाली में पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है। उड़ीसा की रहने वाली यह लड़की दिल्ली में नौकरी करती है और बिना बताए वह घर से भाग गई थी। परिजनों ने कुल्लू पहुंचकर पुलिस से लड़की तलाश करने की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मनाली में ही लड़की को तलाश कर लिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार उड़ीसा की रहने वाली लड़की दिल्ली में नौकरी कर रही थी। पिछले एक महीने से दिल्ली से अपने घरवालों को बिना बताए चली गई। लड़की के परिजनों ने उसकी बहुत तलाश की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस में की थी। लेकिन लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उड़ीसा के रहने वाले लड़की के परिजन तलाश करते हुए कुल्लू मनाली में पहुंच गए। यहां पर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की सहायता ली और लड़की को तलाश कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
इसके बाद लड़की के परिजनों ने कुल्लू पुलिस का आभार जताया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि लड़की के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल कुल्लू और मनाली पुलिस थाना के प्रभारी को लड़की की तलाश करने के आदेश दिए थे। साइबर सेल कुल्लू और मनाली सेल कुल्लू और मनाली पुलिस ने वीरवार रात गुमशुदा लड़की को मनाली में ढूंढ निकाला और उसके परिजनों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें