कुल्लू। एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। परियोजना की विभिन्न साइटों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
परियोजना प्रमुख रणजीत सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जीवन शैली तथा ऊर्जा संरक्षण पर जोर दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इस दौरान परियोजना कार्यालय नगवाईं के अलावा परियोजना की साइट मणिकर्ण और सैंज में पौधे लगाए गए। इस दौरान संतोष कुमार, मोहम्मद सुहेल, ज्योतिर्मय जैन और दीपक कुमार मौजूद रहे। संवाद