भुंतर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मौहल में रेन शेल्टर के अंदर एक नेपाल मूल का व्यक्ति मृत मिला है। मृतक श्याम बहादुर (56) पुत्र तेज बहादुर निवासी नेपाल को सोमवार को जब स्थानीय लोगों ने रेन शेल्टर के अंदर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद शव गृह में रखा गया है। संवाद