कुल्लू में ढालपुर की अस्थाई मार्केट में खरीदारी की उमड़ी भीड़।-संवाद
ढालपुर में जैकेट, स्वेटर, कंबल और रजाई की कर रहे खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भगवान रघुनाथ की नगरी ढालपुर में 20 दिनों से सजी दशहरा की अस्थायी मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
जैसे व्यपारियों को उठाने का समय नजदीक आ रही है, कुल्लू जिले के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल व मंडी जिले के लोग ढालपुर में खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर लोग सर्दी के लिए गर्म कपड़े, जूते और बर्तनों की खरीद कर रहे हैं। लाहौल घाटी के रोज सैकड़ों की संख्या में अस्थायी बाजार आ रहे हैं। लोग सर्दी से निपटने के लिए जैकेट, कंबल, रजाई, स्वेटर आदि की खूब खरीद कर रहे हैं। हालांकि इस बार दशहरा में आए करीब 2000 कारोबारियों को 32 दिन का समय दिया गया है। खरीद के पहुंचे आत्मा राम, गुरदयाल सिंह, सोहन लाल, निक्का राम, चुनू देवी और मीना देवी ने कहा कि दशहरा बाजार में सर्दी सो निपटने के लिए हर एक चीज मिलती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार के लिए सबसे अधिक गर्म कपड़ों की खरीद की है। लोगों की भीड़ को देखकर व्यापारियों के चेहरे में रौनक लौट रही है। अभी भी दशहरा बाजार में करीब 12 दिन तक खरीदारी होगी। संवाद
-