पेंशनर फेडरेशन ने जारी किया शेड्यूल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू ने मासिक बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। खंड स्तर पर चार से 26 अक्तूबर तक शेड्यूल के मुताबिक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। खंड स्तर पर लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह आनी में चार अक्तूबर को आनी खंड, लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह निरमंड में पांच अक्तूबर को निरमंड खंड, शिव मंदिर भुंतर में भी पांच अक्तूबर को भुंतर खंड, कटराईं में सात को नग्गर खंड तथा शीतला माता मंदिर में 26 अक्तूबर को कुल्लू खंड की बैठक आयोजित की जाएगी। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष आईडी शर्मा ने कहा कि पेंशनरों की बैठकों का खंड स्तर पर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दशहरा के कारण कुल्लू खंड की मासिक बैठक माह के अंतिम सप्ताह में होगी। अन्य सभी खंडों की मासिक बैठकें पहले सप्ताह में ही पूर्व की भांति होंगी। उन्होंने सभी पेंशनरों से अपने संबंधित खंडों की बैठक में उपस्थित रहने की मांग की है।