फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की पेंशन में की जाए बढ़ोतरी : अमरचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू में बैठक कर प्रदेश सरकार से उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिव्यांग भवन कुल्लू में रविवार को दिव्यांगजनों की जिलास्तरीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता दिव्यांग संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अमरचंद प्रेमी ने की। बैठक में विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। कुल्लू ब्लॉक दिव्यांग संघ के सचिव विरेंद्र ने कहा कि सरकार दिव्यांगों को 1150 रुपये पेंशन दे रही है। इसे बढ़ाकर महिला सम्मान निधि की तर्ज पर 1500 रुपये किया जाए।
सरकार 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग को 1700 रुपये पेंशन दे रही है, इसे भी 1900 रुपये किया जाए। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में दिव्यांग सेवादार के पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे दिव्यांग सेवादारों को नजदीक का स्टेशन दिया जाए। स्कूलों में जो सेवादार 5 से 19 वर्ष तक एक ही जगह पर डटे हुए हैं, उनका तबादला किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की ओर से मांगों के संबंध में पत्र मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह और उपायुक्त को सौंपे जाएंगे। सरकार और प्रशासन जल्द दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान करें। इस दौरान बंजार ब्लॉक दिव्यांग संघ के प्रधान मेहर चंद, सचिव कुशाल सिंह, कुल्लू ब्लॉक सचिव लता, रीना ठाकुर, परमानंद, देवराज, गौतम राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें