फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुकाबला जीत अगले दौर में पहुंची पेच्छा टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। मुख्यालय के साथ मियां रा पधर में सरताज युवक मंडल डोल सेउगी की ओर से सेउगी बिरशु के उपलक्ष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें खराहल घाटी की 20 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। बुधवार को पेच्छा और किंजा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें पेच्छा टीम ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। युवक मंडल के प्रधान ईश्वरी राणा ने कहा कि हालांकि, प्रतियोगिता दो-तीन पहले शुरू हो गई थी लेकिन बारिश के चलते मैचों में खलल पड़ा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को मेले के दिन पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें