फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पटवारी के खिलाफ चहेतों को मुअावजा देने की शिकायत, विजिलेंस जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत देवगढ़ गोही और भलाण-2 में आपदा के बाद मुआवजे के लिए हलका पटवारी की रिपोर्ट पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुखरी गांव के एक व्यक्ति ने इस संबंध में अब विजिलेंस को शिकायत दे दी है। व्यक्ति की ओर से दूसरी बार सर्वेक्षण की भी मांग की है। मामले की शिकायत मिलने के बाद अब विजिलेंस ने छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि चेत राम पुत्र टेहलू राम निवासी गांव पुखरी, डाकघर ब्रैहिण, तहसील सैंज, जिला कुल्लू ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 जुलाई में आई आपदा के बाद हलका पटवारी वृत्त रैला और भलाण ने मौके का निरीक्षण किया था। इसमें पटवारी ने गलत रिपोर्ट तैयार करके दी थी। 26 दिसंबर को एसडीएम बंजार को 65 पन्नों का ड्राफ्ट भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार नियम के तहत ज्ञात हुआ कि कई मकान जो आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थे, उन्हें भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दर्शाया गया। मिलीभगत से चहेतों को मुआवजा भी मिल चुका है। पटवारी की मिलीभगत से यह सब हुआ है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की है कि हलका पटवार वृत्त रैला व भलाण के पटवारी के द्वारा दी गई रिपोर्ट की जांच की जाए। इसमें अनियमितता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। मणिकर्ण में अनियमितता पाए जाने पर एक पटवारी को सस्पेंड भी किया गया था। डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि विजिलेंस को व्यक्ति का शिकायत पत्र मिला है। आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें