फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश में उपचार के लिए आए मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। अस्पताल में ओपीडी दोपहर 12:00 बजे के बाद शुरू हुई। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली ओपीडी दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो रही है।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में उपचार करवाने आई मणिकर्ण घाटी की भीमी देवी ने कहा कि शुक्रवार सुबह ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। ऐसे में वह उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में सुबह करीब 10:00 बजे पहुंची तो यहां चिकित्सकों की कलम छोड़ हड़ताल चल रही थी। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हड़ताल से परेशानी हो रही है।
भुंतर क्षेत्र के इंद्रदत्त ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़ा। जिला चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ. कल्याण ठाकुर ने कहा कि चिकित्सक मांगों को लेकर कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सरकार कोई गौर नहीं कर रही है। चिकित्सक अब सामूहिक अवकाश जाने की तैयारी कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें