फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नामांकित सदस्यों की सूची में आंशिक संशोधन

Mon, 23 Mar 2026 04:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने 20 मार्च 2026 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। इस नए आदेश के तहत विभिन्न नगर निकायों के लिए विशिष्ट नागरिकों के नामांकन में कुछ सुधार, विलोपन और नए नाम जोड़े गए हैं। नगर परिषद कुल्लू के लिए पूर्व सदस्य अमीना राजगौड़, नगर परिषद मनाली के लिए पूर्व सदस्य चमन लाल और नगर पंचायत भुंतर के लिए पूर्व सदस्य मीना ठाकुर का नाम अतिरिक्त सदस्य के तौर पर जोड़ा गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत बंजार के लिए प्रकाश चंद (पूर्व उपाध्यक्ष) को जोड़ते हुए, मोहिंद्र शर्मा (पूर्व सदस्य) का नाम सूची से हटाया है। उर्मिला देवी और गुलशन कुमार व नगर पंचायत निरमंड में पूर्व सदस्य पद्मा शर्मा को अतिरिक्त सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें