फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दशहरा के लिए बनेगी पार्किंग, एक साथ खड़े होंगे 300 वाहन

Tue, 12 Sep 2023 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने भी अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दशहरा के लिए सरवरी के पास खड्ड की दूसरी तरफ झुग्गी बस्ती वाली जगह में करीब 300 गाड़ियों की अस्थायी पार्किंग तैयार की जाएगी। पार्किंग के लिए मिट्टी डालकर जगह को समतल किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को दशहरा के दौरान अपनी गाड़ियों को पार्क करने में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी। जिस जगह पर अस्थायी पार्किंग बनाई जानी है, वहां पर बहुमंजिला भवन और पार्किंग का निर्माण भी किया जाना है। इस कार्य के लिए वन विभाग की भूमि अब नगर परिषद के नाम हो चुकी है।
नगर परिषद भवन और पार्किंग को पब्लिक प्राइवेट मोड पर देने जा रही है। कंपनी ही बहुमंजिला भवन और पार्किंग का निर्माण करेगी। नगर परिषद फिलहाल दशहरा के लिए यहां पर अस्थायी पार्किंग बनाएगी। भूतनाथ पुल भी दशहरा से पहले तैयार हो जाएगा। भुंतर, मनाली, खराहल, भेखली की तरफ से जब भूतनाथ पुल होकर वाहन सरवरी बस स्टैंड की तरफ आएंगे तो उन्हें अस्थायी पार्किंग में अपने वाहन पार्क करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिस स्थान पर अस्थायी पार्किंग बननी है, इसे सरवरी खड्ड ने बाढ़ के बाद उबड़-खाबड़ बना दिया है। नगर परिषद ने अस्थायी पार्किंग को दशहरा से पहले तैयार करने का लक्ष्य रखा है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि दशहरा के लिए 300 गाड़ियों की अस्थायी पार्किंग बनाई जाएगी। इससे लोगों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें