मंडी जिला के लडभड़ोल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व शिक्षक
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में राजनीति विज्ञान विभाग ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि काव्य पाठ प्रतियोगिता में कुल 18 प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। इसमें स्वाति और पल्लवी संयुक्त रूप से प्रथम, राखी ने दूसरा और कोमल एवं सुहानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। संवाद
-
प्रदेश संयोजक ने किया राजबन का दौरा
पधर (मंडी)। भाजपा के पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ज्योति कपूर ने शुक्रवार को चौहारघाटी की धमच्यान पंचायत के आपदा प्रभावित गांव राजबन का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बरसात ने राजबन, द्रंग के परिवारजनों को गहरे जख्म दिए हैं। कहा कि यह एक हृदय विदारक घटना है, जो समूची चौहारघाटी को बहुत बड़ा जख्म दे गई है। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की। संवाद