फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में व्यापारियों को सामान समेटने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में सजी अस्थायी मार्केट को अब प्रशासन की ओर से हटाया जाएगा। व्यापारियों को दिवाली तक दिया समय अब पूरा हो गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से व्यापारियों को सख्ती से कहा गया है कि मंगलवार सुबह तक अपना सामान समेट लें।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद तहबाजारी के तहत टीम आदेश के बावजूद दुकानें सजाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त करेगी। प्रशासन की ओर से मिले आदेश के बाद अब अस्थायी बाजार के दुकानदारों में अफरातफरी का माहौल है।
प्रशासन के आदेश के बाद अब व्यापारी समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। दशहरा के लिए सजाई गई अस्थायी मार्केट में करीब 1,000 से अधिक दुकानें हैं।
विज्ञापन

मेला मैदान, रथ मैदान, मालरोड, प्रदर्शनी मैदान में कई तरह की दुकानें हैं। ढालपुर में प्लॉट लेने वाले व्यापारियों को एक निर्धारित समय तक दुकानें लगाने को कहा गया था। 12 नवंबर को दुकानें लगाने का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में अब अस्थायी मार्केट को खाली करने के लिए सख्ती होगी। आदेश के बाद कुछ व्यापारी उपायुक्त से पास दुकानों की समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर पहुंचे थे लेकिन उपायुक्त उन्हें कार्यालय में नहीं मिले।
इस संबंध में जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि दुकानदारों को अपना सामान समेटने को कहा गया है। मंगलवार सुबह नौ बजे के बाद तहबाजारी के तहत टीम की ओर से सामान जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्थायी मार्केट को हटाने के लिए दुकानों के बिजली, पानी के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें