फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढालपुर के अस्थायी बाजार से व्यापारियों को सामान समेटने का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव के लिए ढालपुर में व्यापारियों को दिए प्लाट की समय अवधि अब पूरी हो चुकी है। अब ढालपुर मैदान से दुकानें हटाईं जाएंगी। इसके लिए नगर परिषद कुल्लू ने शुरूआत कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर परिषद कुल्लू ने व्यापारियों को सामान समेटने का फरमान सुनाया। लाउडस्पीकर से कर्मचारी दिनभर व्यापारियों को शाम पांच बजे तक सामान समेटने के लिए कहते रहे। अगर कोई भी व्यापारी आदेश के बाद अपनी दुकानों को बंद नहीं करता है तो उन पर पर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के अगर सामान की नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेवारी व्यापारी की होगी। दूसरी ओर व्यापारी भी समय सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशासन के पास पहुंचे। व्यापारियों ने मांग की कि उन्हें कम से सात दिन की अवधि और दी जाए। इससे मेले के दौरान हुए नुकसान की भरपाई कर सके।
विज्ञापन

व्यापारी मुस्तफा हसन ने कहा कि मेले का शुरुआती हफ्ता बारिश से घुल गया था। इस वजह से उस दौर में ग्राहक ढूंढना हमारे लिए मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री के दौरे से भी हमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुरक्षा कारणों के चलते व्यापारी अपना सामान स्टाल में नहीं सजा सके। कोरोना के दो साल बीत जाने के बाद वे कारोबार के आए हैं। इसलिए उन्हें थोड़ी राहत दी जाए। हालांकि खाली करने के आदेश के बावजूद व्यापारी अभी भी मैदान में डटे हैं। अब यह देखना है कि नगर परिषद मैदान खाली करने में कितना समय लगाती है। इस संबंध में नगर परिषद के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि दुकानें खाली करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें