फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में एक लाख लोगों ने नहीं करवाई ईकेवाईसी

Sun, 04 Feb 2024 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अभी भी 1,02,835 लोगों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है। इन लोगों की ईकेवाईसी करवाना खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के लिए भी चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ईकेवाईसी की जा रही है। कुल्लू जिले की 4,35,523 आबादी में एक लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। इसमें जिले का बाह्य सराज का निरमंड खंड सबसे फिसड्डी साबित हुआ है। यहां पर 13,582 लोगों ने अपनी ईकेवाईसी नहीं करवाई है। नग्गर खंड में 21,766 लोगों ने ईकेवाईसी नहीं करवाई है।
कुल्लू-भुंतर में 37,999, बंजार में 15,755, आनी में 13,733 लोगों को ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करना रह गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम राही ने कहा कि विभाग ने ईकेवाईसी करवाने की तिथि को पहले 31 जनवरी तक बढ़ाया था। अभी भी उपभोक्ता किसी कारणवश इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करवा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने अब इसकी तिथि को 29 फरवरी तक बढ़ाया है। बावजूद अगर कोई ईकेवाईसी नहीं करवाता है तो उनके राशन कार्ड को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। उपभोक्ता विभागीय वेबसाइट, पारदर्शिता पोर्टल https://epds.hp.gov.in/ पर राशन कार्ड में खुद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता पारदर्शिता पोर्टल https://epds.hp.gov.in/ पर जाकर 12 अंकों का आधार कार्ड दर्ज करने के बाद अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें