कुल्लू। जिला कुल्लूू के शमशी में एक अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुन्नारेडी जिला कैथल हरियाणा ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो में चालक है। शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे चंडीगढ़-मनाली मार्ग में हरियाणा रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस लेकर आ रहे थे, जब शमशी के रोमा नर्सरी के पास पहुंचे, तो कुल्लू की ओर से एक अज्ञात वाहन आया और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 51 वर्षीय खेम सिंह पुत्र जुग बहादुर निवासी जरड् भुट्टी कॉलोनी तहसील भुंतर के रूप में हुई है। शव को आरएच कुल्लू के शवगृह में रखा गया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।