फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: सावन के आखिरी सोमवार पर बिजली महादेव में उमड़े श्रद्धालु, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

Mon, 12 Aug 2024 02:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बिजली महादेव में उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

सावन महीने के आखिरी सोमवार पर धार्मिक स्थल बिजली महादेव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सैकडों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा के दर्शनकर आशीर्वाद लिया। मंदिर में बिजली महादेव के दर्शन के लिए सुबह से ही कतारें लगी रही। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। बम-बम भोले के जयकारों से बिजली महादेव गूंज उठा। वहीं श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर यहां के माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं बिजली महादेव सड़क में जाम से लोग परेशान हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें