फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण को पीठासीन अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में नगर परिषद कुल्लू, नप मनाली, नगर पंचायत भुंतर और नपं बंजार में नवनिर्वाचित सदस्यों को नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 27 के प्रावधान अनुसार 18 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी। शपथ दिलवाने और अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए हैं। उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि नगर परिषद कुल्लू और नगर पंचायत भुंतर के लिए एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद मनाली के लिए एसडीएम मनाली रमन घरसंगी और नगर पंचायत बंजार के लिए एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें