फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शीशामाटी में चोरों का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यालय स्थित शीशामाटी में एक घर से लाखों की चोरी के मामले में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। चोरी की वारदात को किसने अंजाम दिया था, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का माहौल है। शीशामाटी में शातिराें ने बड़ी सफाई से चोरी की थी। शातिरों ने चोरी तो की, लेकिन बिना अलमारी तोड़े आभूषण और नकद पर हाथ साफ कर गए। शातिर यहां अलमारी के अंदर से बिना अलमारी तोड़े सोने का चांद, सोने की चेन, चांदी के चार कप, चार कड़े, कंसे की 25 थाली, तीन पट्टू, जूते और करीब पांच हजार रुपये ले गए हैं। इस संबंध में एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी। चोरी करने वाले शातिर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें