फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न वार्ड में घर, न वोट फिर भी जीत गए चुनाव

Thu, 21 May 2026 10:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
निरमंड के पोखटू वार्ड से पार्षद बने जमवाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। नगर पंचायत निरमंड चुनाव में वार्ड सात पोखटू से जमवाल सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 28 वोट से हराया। इस वार्ड में जमवाल सिंह का न घर है और न ही वोट फिर भी वह पार्षद चुने गए। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर चार उम्मीदवार मैदान में थे। तीन उम्मीदवार पोखटू के थे और चौथे उम्मीदवार वार्ड-6 विष्णु मोहल्ला से जमवाल सिंह थे। जमवाल सिंह का खुद का और परिवार का नाम तक पोखटू की वोटर लिस्ट में नहीं था। यानी न वोट डाल सकते थे और न परिवार के सदस्य मतदान कर सके। फिर भी जनता ने जमवाल सिंह को जिता दिया। प्रतिद्वंद्वी और यहीं के स्थायी निवासी नरेश कुमार को पटखनी दी। पोखटू वार्ड में कुल 379 वोटर हैं, जिनमें 224 पुरुष और 197 महिलाएं हैं। इस बार 224 लोगों ने वोट डाला और एक वोट नोटा को गया। इस मुकाबले में स्थानीय दावेदारों में नरेश कुमार 57, तेज सिंह 53 और शशि कांत 28 वोट पर ही अटक गए, वहीं जमवाल सिंह को 85 मत मिले। अब वार्ड-7 की जनता को अपने बाहरी पार्षद से बड़े कामों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें