फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो सप्ताह में खुल सकता है एनएच-305, 50 गांवों में अभी ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बर्फबारी के बाद अस्त-व्यस्त जनजीवन को पटरी पर लाने और लोगों की दुश्वारियों को कम करने में प्रशासनिक अमला जुट गया है। खासकर सड़कों और बिजली को बहाल करने पर जिला प्रशासन का अधिक फोकस है। बुधवार को मौसम खुलने के बाद संबंधित विभागों ने अपनी मशीनरी और कामगारों की संख्या को बढ़ा दिया है। दो दिन में लोक निमार्ण विभाग ने 37 सड़कों को बहाल कर दिया है। बुधवार को मनाली में सबसे अधिक 15 सड़कों से बर्फ की चादर को हटा दिया है। निरमंड और आनी में 10, बंजार में सात जबकि कुल्लू में एक सड़क शामिल है। सभी सड़के फिलहाल वनवे की गई हैं। वहीं बिजली बोर्ड ने 247 ट्रांसफार्मरों में से 206 को रिस्टोर कर दिया है। शेष 32 ट्रांसफार्मरों को भी दुरुस्त करने का काम जारी है। बिजली बोर्ड के कर्मचारी कड़ाके की ठंड में बिजली बहाल करने में जुटे हैं। मनाली में 16, कुल्लू में छह और बंजार में 10 ट्रांसफार्मर बंद होने से करीब 50 गांवों में अंधेरा छाया है। उधर, एनएच 305 को भी खोलने का काम एनएच अथॉरिटी ने दोनों तरफ से शुरू कर दिया है। भारी बर्फबारी होने से हाईवे को खोलने में करीब दो सप्ताह का समय लग सकता है। एडीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम खुल गया है और जनजीवन को पटरी पर लाने के लिए सभी विभाग युद्धस्तर पर काम करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम ने साथ दिया तो दो से तीन दिनों मेंं सभी सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें