फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-तीन दिन में तैयार होगा नया पुल : रवि

Thu, 23 Jul 2026 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर/सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के जहालमा नाला पर बन रहे नए पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने बुधवार को मौके का दौरा कर बीआरओ अधिकारियों से राहत एवं निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिन में पुल यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। 29 मई को आई भीषण बाढ़ में जहालमा पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद बीआरओ ने वैकल्पिक मार्ग बनाकर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही बहाल की थी। उन्होंने बताया कि 120 मीटर लंबे पुल के दोनों ओर आधार स्तंभ का कार्य पूरा हो चुका है। केंद्र सरकार 8.50 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण करवा रही है। पुल खुलने से उदयपुर और पांगी क्षेत्र के लोगों को स्थायी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें