फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चांदी के नए छत्र में नजर आएगा नारायण का रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की रघुपुर घाटी के देवता सृष्टि नारायण करशाला अब चांदी के नए छत्र, जमाणा और अन्य आभूषणों में नजर आएंगे। देवता का रथ आकर्षण का केंद्र होगा। 27 मार्च को देवता के मंदिर करशाला में नवनिर्मित छत्र, जमाण और अन्य आभूषणों की देवविधि के अनुसार प्रतिष्ठा हुई। पूजा पाठ और हवन करने के बाद देवता का रथ नए स्वरूप में देखने को मिला। खासकर चांदी का छत्र व जमाण ने सबका ध्यान आकर्षित किया। देवता के हारियानों ने आभूषणों से सजा देवरथ देवालय से बाहर निकला और करशाला गांव पहुंचाया। यहां गांव के लोग अपने अधिष्ठाता के रथ को देखने के लिए उमड़े और पूजा पाठ के साथ देवता का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान देवता ने नृत्य भी किया और लोगों ने सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता के कारदार इंद्र सिंह, राज कुमार, जगदीश ठाकुर, बंटी कारदार और हीरा लाल ने कहा कि देवता सृष्टि नारायण करशाला के छत्र के साथ जमाण (देवता को उठाने वाले) के साथ कुछ हार शृंगार काे तैयार किया जा रहा था। काम पूरा होने के बाद इसकी देवविधि के तहत प्रतिष्ठा की गई। कारदार इंद्र सिंह ने कहा कि भविष्य में देवता के और मुख-मोहरे बनाने की भी योजना है। इसके लिए सभी गांववासियों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें