कुल्लू में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वंयसेवी बैठक में भाग लेते हुए।-संवाद
गुरिल्लाओं को 16 साल बाद न्याय की जगी उम्मीद : ठाकुर
ढालपुर में हुई एसएसबी गुरिल्ला संगठन की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवी गुरिल्ला संगठन की सोमवार को ढालपुर में बैठक हुई। संगठन की महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर ने इसकी अध्यक्षता की।
इस दौरान गुरिल्ला की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे पहले कोर्ट में लगे केस की लिस्ट पढ़कर सुनाई गई। साथ ही यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि जो स्वयंसेवी बिना बताए गैरहाजिर रह रहे हैं, उनका कोर्ट केस लिस्ट नाम काटा गया है। संगठन की ओर से उनके प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। अखिल भारतीय गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2026 के पहले सोमवार को संगठन का जनरल हाउस होगा। इसमें सभी गुरिल्लाओं को शामिल होने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर पांच सदस्यों की कमेटी ने पॉलिसी बनाकर चार सप्ताह में जवाब देना। अगर इसमें कोई कमी होगी वकील के माध्यम से जायज मांगें कोर्ट में रखी जाएंगी। कुछ स्वयंभू नेता अफवाह फैला कर गुरिल्लाओं को गुमराह कर रहे हैं, उनसे सावधान रहें। 16 वर्ष के बाद गुरिल्लाओं को अब न्याय की उम्मीद जगी है। ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन ने 17 नवंबर 2025 को एक पत्र गृह मंत्री और एसएसबी निदेशक को भेजा है। इस दौरान सर्किल अध्यक्ष अनूप राम, महासचिव आंगमो, पवन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी लाल, राम सिंह, राम दास, रघुनाथ, मानसुख, रूप लाल, पवन देव, शांता देवी, सीता देवी, द्रोपती देवी और जगती आदि उपस्थित रहे।