फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दरवाजे का ताला तोड़ आभूषण लेकर शातिर फरार

Mon, 09 Jan 2023 05:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली के वार्ड-चार में चोरी का मामला सामने आया है। एक मकान के दरवाजे का ताला जोड़कर शातिर चोर दिनदहाड़े लाखों रुपये के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड-चार की स्वाति भाटिया पत्नी सौरभ निवासी के घर में चोर दिनदहाड़े दाखिल हुए। परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। शाम को जब वह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। भीतर गए तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। पुलिस को दी शिकायत में स्वाति ने कहा है कि अज्ञात व्यक्तियों ने दिन के समय उसके घर का दरवाजे का ताला जोड़ा और कमरे में दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे के अंदर अलमारी का दरवाजा तोड़कर शातिर चोर दो सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, टॉपस, पायल चांदी, चांदी के सिक्के और करीब 50 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें