कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में सांसद निधि का पैसा एक बराबर खर्च किया जाएगा। यह बात सोमवार को कुल्लू में मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कही। कहा कि पिछले सांसद नेे अधिकतर निधि का पैसा खर्च किया था। लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां पर पैसा खर्च नहीं किया गया। निर्देश दिए कि जो पैसा खर्च नहीं किया गया उसे वापस दें अब यह पैसा डीसी के पास आ चुका है। जहां पर जरूरत होगी वहां खर्च किया जाएगा।
कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों के माध्यम से जो भी समस्याएं उठाई गई हैं, उन्हें जुलाई में शुरू होने वाले सत्र में उठाया जाएगा। इससे पहले भी मंडी संसदीय क्षेत्र की आवाज बुलंद की गई थी। समय कम रह गया है, अगले चुनाव भी आने वाले हैं। इसके बावजूद सांसद निधि व अन्य मसले केंद्र में रखे जाएंगे। कुल्लू में भूभू जोत और जलोड़ी टनल बननी चाहिए। इसके लिए केंद्र ने बहुत बड़ी राशि का प्रावधान किया है।
..संवाद