भुंतर (कुल्लू)। आईटीआई शमशी के प्रांगण में अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल का आयोजन किया। अग्निशमन अधिकारी कुल्लू हंसराज शर्मा और उनकी टीम ने प्रशिक्षणार्थियों को आग के प्रकार और आग से किस प्रकार बचा जा सकता है, के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कैसे करना है, से भी अवगत करवाया। अगर कहीं आग लग जाए तो कैसे काबू पाया जाए, इस बारे में भी मॉकड्रिल के माध्यम से अवगत करवाया। इस दौरान आईटीआई शमशी का स्टाफ भी मौजूद रहा।