फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक शौरी ने किया प्रभावित गांवों का दौरा

Sun, 21 Sep 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति दयनीय, तुरंत मदद की दरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने रविवार को घाटी की ग्राम पंचायत भलाण-दो में आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया।
उन्होंने इस दौरान रोनाल, धेउगी, जौली, नोणु, माहली, कुल्हा, ब्रेहिन और बेकर गांवों में पहुंचकर प्रभावितों से मुलाकात की और क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आपदा के चलते क्षेत्र में 18 मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि करीब दो दर्जन मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय है और उन्हें तात्कालिक राहत व पुनर्वास की आवश्यकता है। विधायक शौरी ने कहा कि विभागीय मानदंडों के कारण बहुत से प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। मकान इस तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जो रहने लायक नहीं हैं। विभागीय अधिकारी ऐसे मकानों को केवल आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त दर्शा रहे हैं। उन्होंने प्रभावितों का आश्वासन दिया है कि वह इस मसले को स्वयं सरकार के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्या को गंभीरता से उठाया जाएगा। उनके साथ इस दौरान स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें