फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: विधायक राणा ने किशोरी में किया शिव सराय का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने बुधवार को किशोरी, त्रिलोकनाथ, उदयपुर और मडग्रां पंचायतों के गांवों का दौरा किया। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना। किशोरी पंचायत में उन्होंने 15 लाख 50 हजार रुपये की लागत से बने शिव सराय भवन का उद्घाटन किया। इसे जनता को समर्पित किया गया। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। विधायक ने ग्रामीणों से विकासात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना भी उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, पंचायतों के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें