फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत बलागाड़ के बलौन गांव के युवक का शव 17 दिन बाद जंगल में मिला है। युवक 27 जुलाई से लापता चल रहा था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। लेकिन इसका पता नहीं चल रहा था। जियाल ढुंग के पास ग्रामीण महिलाएं मंगलवार को घास लेने गई तो वहां युवक का शव देखा। महिलाओं ने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी। बंजार पुलिस ग्रामीणों सहित ढाई घंटे पैदल सफर कर जंगल में पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बंजार अस्पताल लाया। बताया जा रहा है कि सेस राम (23) पुत्र खीम दास निवासी गांव बलौन डाकघर वेलहो, तहसील बंजार, कुल्लू लापता था। डीएसपी बिन्नी मिन्हास ने कहा कि मृतक के परिजनों ने युवक की मौत पर कोई शक नहीं जताया है। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें