कुल्लू। पुलिस ने पार्वती घाटी के बराधा बाग से लापता लड़की को बिलासपुर के नम्होल से ढूंढ निकाला है। लड़की के लापता होने की परिजनों ने दो दिसंबर को पुलिस पोस्ट जरी में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस लापता लड़की की तलाश कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस कर लड़की के असली ठिकाने का पता लगा दिया। लड़की बिलासपुर के नम्होल में पाई गई। इसके बाद पुलिस नम्होल पहुंची और लड़की को अपने कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा पुलिस ने लापता लड़की को उसे पिता मेहर चंद, निवासी दोघरधार के सौंप दिया है।