फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 25 Jun 2026 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज में विश्व धरोहर दिवस पर 'आशापुरी' और 'शक्तिशालिनी' महिला मंडलों ने किया स्वच्छता और सांस्क
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। विश्व धरोहर दिवस पर आशापुरी महिला मंडल घाट और शक्ति शालिनी महिला मंडल मंझग्रां ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य धरोहरों के संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। महिला मंडल की सदस्याे ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण और ऐतिहासिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। नाटक का मुख्य केंद्र स्वच्छ धरोहर, सुरक्षित भविष्य रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।कार्यक्रम के दूसरे चरण में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत सदस्यों ने शिविर स्थल और आसपास के क्षेत्र की सफाई की। रैला-2 के उप-प्रधान मोती राम कटबाल ने महिला मंडलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धरोहरें ही हमारी पहचान हैं और उन्हें सहेजना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में वनरक्षक मंजू बाला और वन मित्र रेशमा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें