फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुशैणी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र चौहान मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। शिविर में स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और सामाजिक जागरूकता पर आधारित नाटकों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके साथ ही जागरूकता रैलियां निकालकर सामुदायिक सेवा में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह के दौरान शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें