पतलीकूहल (कुल्लू)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पतलीकूहल में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कटराईं के प्रधान हुकुम चंद ने की। इस दौरान सत्र 2024-26 के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाणपत्र वितरित किए गए। विभिन्न ट्रेडों में मेरिट हासिल करने वाले मेधावी प्रशिक्षुओं को विशेष रूप से प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि हुकुम चंद ने सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ, प्रशिक्षणार्थी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद
000