फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दीपावली के लिए कुल्लू से भुंतर तक सजे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दीपावली पर्व को लेकर जिलेभर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। कुल्लू से लेकर भुंतर बाजार तक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रंग-बिरंगे फूल, घरों की सजावट का सामान, दीपक और आकर्षक लाइटें सजा रखी हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही भी बढ़ रही है। दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के विभिन्न चौराहों पर पारंपरिक मिट्टी के दीयों के स्टॉल भी सज गए हैं। लोग आधुनिक सजावटी लाइटों के साथ मिट्टी के दीये खरीदने में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। घरों और मंदिरों को सजाने के लिए फूलों की मालाएं, रंग-बिरंगी लाइटें, बंदनवार और अन्य सजावटी सामान की खरीदारी की जा रही है। वहीं, दीपावली और धनतेरस को लेकर लोग बर्तन, पूजा सामग्री और अन्य घरेलू सामान भी खरीद रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि त्योहार के नजदीक आने के साथ कारोबार में और तेजी आएगी। धनतेरस पर खरीदारी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के सिक्के और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। लोग मानते हैं कि सोना और चांदी घर में धन-समृद्धि तथा बरकत का प्रतीक हैं। बर्तन व्यापारी संजीव ने बताया कि उन्होंने ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार के बर्तनों का स्टॉक मंगवाया है। उन्हें हर साल धनतेरस के दिन बेहतर कारोबार की उम्मीद रहती है। इस बार भी उन्हें अच्छी खरीदारी होने की आस है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले ही लोग बड़ी संख्या में बर्तन खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। ग्राहक स्टील, तांबे, पीतल और अन्य धातुओं से बने बर्तनों में रुचि दिखा रहे हैं। धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते इस दिन बाजार में विशेष रौनक रहती है। वहीं, सोने-चांदी के आभूषण व्यापारी बलवीर मल्होत्रा ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। इससे ग्राहकों को खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली को देखते हुए ग्राहकों के लिए सोने के सिक्कों समेत कई तरह के आकर्षक ऑफर भी चलाए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार धनतेरस और दीपावली पर अच्छा कारोबार होगा। त्योहार के चलते लोग सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की खरीदारी को शुभ मानते हैं। आने वाले दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें